मुंढवा, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे जिले में 100% आधार कार्ड पंजीकरण सरल प्रणाली पर न करनेवाले कक्षा पहली से बारहवीं तक के सभी प्रबंधन विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस शिक्षा अधिकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक ने जारी की है। उक्त नोटिस को तत्काल निरस्त किया जाए। यह मांग महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना पश्चिम महाराष्ट्र राज्य के समन्वयक सुनील जगताप ने शिक्षण आयुक्त सूरज मांढरे को व्यक्तिगत रूप से मिलने के बाद निवेदन देकर की है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सुनील जगताप ने बताया कि स्कूलों में प्राचार्य, सभी शिक्षक वर्ग विद्यार्थियों के आधार कार्ड के लिए प्रयासरत हैं। आधार को सरल प्रणाली में पंजीकृत करने के लिए यदि सरकारी प्रणाली के माध्यम से वास्तविक विद्यालयों में सभी समावेशी कार्यक्रम/अभियान लागू किए जाते हैं, तो स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, छात्रों के अभिभावक के एक साथ मिलने से छात्रों का 100% आधार पंजीकरण तुरंत प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
सरकार के आधार पंजीकरण कार्यक्रम को स्कूलों में संचालित नहीं किया जा रहा है, छोटे छात्र-छात्राओं के अभिभावक हतोत्साहित दिखाई दे रहे हैं और शिक्षकों के प्रयासों में बाधा आ रही है। इसके बावजूद शिक्षक, प्राचार्य, प्रशासक शिक्षा विभाग की नीति से सहमत हैं।
अंत में उन्होंने कहा कि हालांकि जहां प्रधानाध्यापक और उनके साथी शिक्षक ईमानदारी से काम कर रहे हैं, वहीं शिक्षा अधिकारी प्राथमिक, माध्यमिक पुणे जिला ने स्कूलों को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का नोटिस जारी किया है। उक्त नोटिस को तत्काल निरस्त किया जाए और सरल व्यवस्था में आनेवाली तकनीकी दिक्कतों को दूर कर हर स्कूल में जाकर आधार कार्ड दर्ज कराने का आदेश दें।

0 टिप्पणियाँ