मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्‍चितकाल के लिए स्‍थगित होने के साथ ही शीतकालीन सत्र निर्धारित समय से पहले सम्‍पन्‍न

    संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही, आज शीतकालीन सत्र के निर्धारित समय से छह दिन पहले अनिश्‍चितकाल तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने समापन भाषण में बताया कि इस सत्र के दौरान सदन की 13 बैठकें हुई। सात विधेयक पारित हुए और नौ विधेयक पेश किए गये। श्री बिरला ने बताया कि सदन की उत्‍पादकता इस दौरान 97 प्रतिशत रही।
    राज्‍यसभा में, सभापति जगदीप धनखड ने कहा कि सत्र के दौरान सदन की उत्‍पादकता 102 प्रतिशत रही। उन्‍होंने बताया कि राज्‍यसभा ने इस दौरान नौ विधेयक वापस लौटाये। सदन में 31 निजी सदस्‍य विधेयक भी पेश किये गये। श्री धनखड ने यह भी बताया कि बाधाओं के कारण सदन का एक घंटे 46 मिनट का समय बर्बाद हुआ। संसद का शीतकालीन सत्र इस महीने की सात तारीख को आरंभ हुआ था और इसे 29 दिसम्‍बर तक चलना था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ