फुरसुंगी, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
फुरसुंगी-उरुलीदेवाची सहित ग्यारह गांवों के लिए स्वीकृत ड्रेनेज लाइन का काम शुरू किया जाए। पुणे महानगरपालिका प्रशासन के पास भारतीय जनता पार्टी मध्य तालुका मंडल अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे ने मांग की है।
पुणे महानगरपालिका कार्यकारी अभियंता खानोरे, उप कार्यकारी अभियंता मुले, अभियंता शिंदे, पुणे जिला के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल, पूर्व महापौर मुरलीधर मोहोल को भी धनंजय आप्पा कामठे ने निवेदन देकर उक्त कार्य करने के लिए अनुरोध किया है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मध्य हवेली तालुका महासचिव पांडुरंग रोडे, मंगेश जाधव, सचिव संदीप शिरोले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। हम यह काम जल्द शुरू करेंगे, यह आश्वासन पुणे महानगरपालिका प्रशासन के अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी मध्य तालुका मंडल अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे को दिया।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए धनंजय आप्पा कामठे ने बताया कि फुरसुंगी-उरुलीदेवाची में ड्रेनेज लाइन सहित अन्य नागरी समस्याओं के काम लंबित हैं। इन जगहों पर मच्छर होने के कारण कई संक्रामक रोग फैल रहे हैं। इन जगहों पर एक्सप्रेस ड्रेनेज लाइन की भी व्यवस्था की नहीं गई है तो कई परिसर की कनेक्टिविटी ड्रेनेज लाइन बाकी है। उन गांवों के लिए स्वीकृत की गई ड्रेनेज लाइन योजना से इन परिसर में शुरूआत की जानी चाहिए।

0 टिप्पणियाँ