महामानव बोधिसत्त्व डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिन के अवसर पर सामाजिक समरसता मंच, कसबा भाग की ओर से अभिवादन किया गया। पुणे स्टेशन के पास डॉ. बाबासाहब की प्रतिमा पर लश्कर कोरेगांव नगर के नगर संघचालक अनंतराव दुधाणे के हाथों पुष्पहार अर्पण करके अभिवादन किया गया। इस अवसर पर वसंतराव गायकवाड ने बोधिसत्त्व बाबासाहब के कार्यों पर प्रकाश डाला। यहां समरसता गतिविधि के प्रांत मंडल सदस्य मकरंद ढवले, जनसेवा बैंक के संचालक नंदकुमार राऊत, भाग सह कार्यवाह हेमंत किराड, समरसता गतिविधि भाग संयोजक राजेश पवार के साथ भाग मंडल सदस्य व संघ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ