मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कामशेत-तलेगांव के बीच स्थित एक रेलवे गेट चार दिन के लिए बंद

पुणे, दिसम्बर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे-लोनावला रेलमार्ग पर कामशेत- तलेगांव स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक सं. 43 (नाने गेट), रेलवे किमी 144/9 से 145/0 पर मरम्मत कार्य होने के कारण सोमवार दिनांक 19 दिसंबर को सुबह  10.00 बजे से गुरुवार दिनांक 22 दिसंबर को शाम 5 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। उपरोक्त अवधि में नजदीक ही स्थित रेल फाटक संख्या 42 (वडिवले गेट) सड़क यातायात हेतु विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ