मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे डीजल लोको शेड में सेफ्टी सेमिनार सम्पन्न


पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे स्टेशन से ट्रेन परिचालन में लोको कपल करते समय विलंब की संभावनाओं को समाप्त करने के लिए ‘H’ टाइप सी.बी.सी. कपलर को कपल करने में ली जानेवाली सावधानियों एवं ‘H’ टाइप कपलर की विशेषताओं को विस्तार से समझने एवं परिचालन में प्रमुखता से कार्य करने वाले कर्मचारियों के ज्ञानवर्धन हेतु डीजल लोको शेड, पुणे में सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक पुणे, श्री बृजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में 08 अधिकारियों समेत लगभग  130 पर्यवेक्षक एवं कर्मचारियों ने इस सेमिनार का लाभ उठाया। सेमिनार के पश्चात कर्मचारियों को परिचालन से संबन्धित समस्याओं एवं निराकरण हेतु उपस्थित वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी, विजयसिंह दड़स, जोएल मेकेंज़ी ने विस्तार से चर्चा की एवं कर्मचारियों की आशंकाओं का निवारण किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ