मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नाना भानगिरे द्वारा मूलभूत नागरी सुविधाओं के लिए विशेष बैठक की मांग : मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक प्रतिसाद

हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे शहर की विविध समस्या व नागरी मूलभूत सुविधाओं के लिए विशेष बैठक आयोजित करने की मांग मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शिवसेना (शिंदे गुट) पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने की थी, जिसे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सकारात्मक प्रतिसाद दिया। 
इस बारे में जानकारी देते हुए शिवसेना (शिंदे गुट) पुणे शहरप्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने बताया कि पुणे शहर की विविध समस्या व पुणे महानगरपालिका में नये से शामिल किए गए गांवों का निरीक्षण करने के बाद वहां की नागरी मूलभूत सुविधा एवं समस्या बहुत गंभीर है, जिसे जल्द से जल्द हल करना बेहद जरुरी है। उसे मद्देनजर रखते हुए ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से विशेष बैठक आयोजित करने की मांग मैंने की थी। विशेष बैठक में पुणे शहर की ट्रैफिक जाम की समस्या, पीएमपीएमएल के कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग जल्द से जल्द लागू किया जाए, सैयदनगर-हांडेवाडी अंडरपास का निर्माण, पुणे शहर के लिए (20 टीएमसी) पानी की अधिक आपूर्ति, कोंढवा बायपास का जल्द से जल्द निर्माण, पुणे शहर के सभी क्षेत्रों में समान मात्रा में पानी आपूर्ति, कालेपडल में बढ़ते अपराध को देखते हुए जल्द से जल्द पुलिस स्टेशन का निर्माण, निवासी प्रॉपर्टी टैक्स पर 40 प्रतिशत की फिर से छूट, पुणे महानगरपालिका में नये से   शामिल किए गए गांवों के विकास के लिए हजार करोड़ रुपये का अनुदान प्राप्त हो, गुंठेवारी प्रक्रिया सुलभ करके आम आदमी को राहत मिले, पुणे शहर को मुलशी बांध से 5 टीएमसी पानी मिले, जनावरों के अस्पताल को मुख्य सभा में जो अनुमोदन मिला है उसे खारिज करना, ससून अस्पताल की तरह हड़पसर में एक अस्पताल का निर्माण आदि  विषयों पर संक्षिप्त रूप से चर्चा करके पुणे को समस्याओं से मुक्त करने के लिए प्रधानता दी जाएगी। यह जानकारी शिवसेना (शिंदे गुट) पुणे शहरप्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ