मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

धर्मवीर संभाजीराजे प्रतिष्ठान द्वारा डॉ. गणेश राख सम्मानित

बेटी बचाओ अभियान के जनक डॉ. गणेश राख को सम्मानित करती हुईं प्रसिद्ध अभिनेत्री सुरभि हांडे, साथ में विधायक चेतन तुपे, प्रतिष्ठान के संस्थापक दत्तात्रय तुपे, पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

बेटी बचाओ अभियान की नींव रखनेवाले एवं नन्हीं-मुन्नी बिटिया रानी के फरिश्ता डॉ. गणेश राख को धर्मवीर संभाजीराजे प्रतिष्ठान की ओर से विशेष रूप से प्रसिद्ध अभिनेत्री (जय मल्हार धारवाहिक म्हालसा फेम) सुरभि हांडे के शुभ हाथों सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर यहां विधायक चेतन तुपे, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे,  उद्योगपति विकास तुपे, ईशान तुपे, उन्मेष मगर, दिलीप तुपे, धर्मवीर संभाजीराजे प्रतिष्ठान के संस्थापक दत्तात्रय विश्वनाथ तुपे, अध्यक्ष विकास शांताराम तुपे, सचिव  गणेश सुरेश ससाणे, धर्मवीर संभाजीराजे प्रतिष्ठाण के सभासद व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बेटी बचाओ अभियान के जनक डॉ. गणेश राख द्वारा की गई पहल का आज अपने भारत देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में स्वागत किया जा रहा है। बेटी बचाओ अभियान की जागरूकता फैलाने के लिए पूरे विश्व से अभियान के जनक डॉ. गणेश राख को विशेष रूप से निमंत्रित किया जा रहा है, जो एक भारतीयवासी होने पर निश्चित ही हमारे लिए अभिमान की बात है। उन्होंने नन्हीं बिटिया के लिए जो आवाज उठाई थी वो आज चरम सीमा पर है। अभियान में अहम भूमिका निभानेवाले फरिश्ता डॉ. गणेश राख को प्रतिष्ठान की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। यह जानकारी धर्मवीर संभाजीराजे प्रतिष्ठान के संस्थापक दत्तात्रय तुपे ने दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ