मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्मिता तुषार गायकवाड के जन्मदिन पर दो दिवसीय किया गया ‘सरकारी योजना शिविर’ का आयोजन

हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर ओबीसी आघाडी की उपाध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड के जन्मदिन के अवसर पर दो दिवसीय सरकारी योजना शिविर का आयोजन किया गया था। 
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेश टिलेकर के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए दो दिवसीय सरकारी योजना शिविर का उद्घाटन पूर्व नगरसेविका रंजना टिलेकर के शुभहाथों किया गया। इस अवसर पर यहां पूर्व विधायक योगेश टिलेकर की पत्नी संध्या योगेश टिलेकर, भाजपा पुणे शहर महासचिव संदीप लोणकर, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष योगेश पिंगले, पुणे शहर उपाध्यक्ष भूषण तुपे, पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे, उज्ज्वला जंगले, हड़पसर मतदार संघ के अध्यक्ष संदीप दलवी, संघटन महासचिव गणेश घुले, हड़पसर विधानसभा महिला आघाडी अध्यक्षा स्वाति प्रमोद कुरणे, सीमा शेंडे, शिल्पा नितिन होले, शोभा लगड, सरस्वती शेंडगे, विजया वाडकर, महेश ससाणे, जीवन जाधव, जयश्री बिडकर, छाया गदादे, स्मिता लडकत, नूतन झांबरे, संगीता पाटिल, अण्णासाहब बांदल, मार्टिना बारदोसकर, भावना कांबले, सुजाता गायकवाड, सुनीता पाटिल, मोहिनी शिंदे, निकिता निंगाले, विजया भूमकर, मीना पिंटो, शीला भास्करकट्टी, सुनीता रायकर के साथ अतिथिगण व भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्मितसेवा      फाउंडेशन के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
दो दिवसीय सरकारी योजना शिविर में आधार कार्ड संबंधित सेवा जैसे कि नया आधार कार्ड, जन्म तिथि सुधार, पता सुधार, नाम सुधार, मोबाइल नंबर लिंक करना, आधार अद्यतन सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही दस साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, भारतीय डाक विभाग की ओर से 399/- रुपये की पॉलिसी, प्रधानमंत्री जनधन योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया गया। हड़पसर परिसर के नागरिकों ने इस ‘सरकारी योजना शिविर’ को बहुत अच्छा प्रतिसाद दिया।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन शैलेंद्र बेल्हेकर और आभार प्रदर्शन तुषार गायकवाड ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ