मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मनपा में शामिल गांवों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएं अन्यथा ‘सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं’ की चलाई जाएगी मुहिम

समर्पण प्रतिष्ठान पुणे के अध्यक्ष प्रवीण रणदिवे द्वारा जानकारी
मांजरी, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे महानगरपालिका में शामिल किए गांवों में बुनियादी ढांचे और रचनात्मक विकास को विकसित करने के लिए प्रशासन ने आनेवाले समय में कोई परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए कदम उठाने की जरूरत है। उरुलीदेवाची कचरा डिपो में पुणे शहर का जो पूरा कूड़ा कचरा आता है उससे हम त्रस्त हो गए हैं, पुणे की बढ़ती जनसंख्या को मद्देनजर रखते हुए आगे भविष्य में उरुलीदेवाची कचरा डिपो पर बहुत लोड आ सकता हैं, प्रशासनिक व्यवस्था ने अभी यही समय है कि अन्य किसी जगह पर कचरा डिपो की व्यवस्था करनी चाहिए। 
नये शामिल किए गांवों का पूरी तरह से रचनात्मक विकास कार्य, मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में पहल पुणे मनपा प्रशासन ने करनी चाहिए। शामिल किए गांवों का मनपा प्रशासन ढेर सारा टैक्स ले रही है, परंतु उस मायने में नागरिकों को सुविधा प्रदान   करने में मनपा प्रशासन पूरी तरह से असफल है? मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की मांग पुणे महानगरपालिका में     शामिल किए गांवों से की जा रही है। इसे गंभीर मुद्दे पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए गांवों के विकास पर पुणे महानगरपालिका ने गौर करना चाहिए अन्यथा  सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं की मुहिम चलाई जाएगी। यह जानकारी समर्पण प्रतिष्ठान पुणे के अध्यक्ष प्रवीण रणदिवे ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ