मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

34 गांवों के साथ एक स्वतंत्र पूर्वी महानगरपालिका की जाए : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राहुल शेवाले द्वारा मांग

हड़पसर,जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे महानगरपालिका में शामिल 34 गांवों के साथ पूर्वी हवेली की एक स्वतंत्र महानगरपालिका स्थापित करने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध किया गया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राहुल शेवाले ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस संबंध में निवेदन दिया है। उपमुख्यमंत्री ने इस संबंध में सकारात्मकता दिखाई है। इस अवसर पर यहां विधायक राहुल कुल उपस्थित थे। 
हड़पसर, मोहम्मदवाडी, खराडी, वडगांवशेरी, खडकवासला, सिंहगढ़ रोड के साथ ही पूर्व हवेली के गांवों को मिलाकर अलग महानगरपालिका बनाने की मांग कई वर्षों से की जा रही है। फुरसुंगी व उरूलीदेवाची गांवों की नगरपालिका के निर्णय से स्वतंत्र महानगरपालिका करने की मांग फिर से तेज हो गई है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस बारे में मांग की तब उन्होंने सकारात्मकता दिखाई है। यह जानकारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राहुल शेवाले ने दी है। 
आगे उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार ने फुरसुंगी और उरुलीदेवाची इन दो गांवों  को महानगरपालिका से बाहर कर दिया है और इन गांवों की नगरपालिका बनाने का आदेश दिया है। इससे पहले अक्टूबर 2017 में ग्यारह गांवों को पुणे महानगरपालिका में और जून 2021 में शेष 23 गांवों को शामिल किया गया है, लेकिन महानगरपालिका गांवों में नागरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है। उन्हीं गांवों से अत्यधिक कर लगाकर करोड़ों रुपये वसूले गए हैं, इसलिए इस गांव के नागरिकों का महानगरपालिका से लगातार टकराव होता रहा है। काफी नाराजगी भी देखने को मिल रही है। 
वर्ष 1997 में छत्तीस गांवों को पुणे महानगरपालिका में शामिल किया गया था। उस समय भी इनमें से कुछ गांवों को फिर से बाहर कर दिया गया था फिर से चौंतीस गांवों को शामिल किया गया। अब हाल ही में दो गांवों को इससे बाहर कर दिया गया है और इन दोनों गांवों को नगरपालिका का दर्जा देने की घोषणा की गई है। वर्तमान में अन्य गांवों में भी माहौल गर्म है और हमारे गांवों को नगरपालिका या नई महानगरपालिका बनाकर उसमें शामिल करें। यह मांग जोर पकड़ रही है। इसके लिए कुछ गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शेवाले ने अंत में कहा कि आबादी और क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य की सबसे बड़ी मनपा बन गई है। सदस्यों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।
पुणे महानगरपालिका पर बढ़ते दबाव को देखते हुए इस बात की प्रबल मांग की जा रही है कि पूर्वी भाग को नई महानगरपालिका बनाई जाए। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर इस संबंध में निवेदन दिया है। उन्होंने इस विषय में यह कहकर सकारात्मकता भी दिखाई है कि इसके बारे में और अधिक जानकारी लेकर उसके बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ