मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर से संकेतविहार और अजयवाड़ा न्यू रेलवे स्टेशन कालेपडल तक बस सेवा के फेरे बढ़ाए गए

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ महिला विभाग की अध्यक्षा इंद्रायणी अजय न्हावले और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के युवा नेता अजय न्हावले की ओर से पीएमपीएमएल प्रशासन के पास की गई निरंतर अनुवर्ती के कारण हड़पसर से संकेतविहार और हड़पसर से अजयवाड़ा न्यू रेलवे स्टेशन कालेपडल तक बस सेवा के फेरे बढ़ाए गए हैं।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ महिला विभाग की अध्यक्षा इंद्रायणी अजय न्हावले और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के युवा नेता अजय न्हावले ने बताया कि पीएमपीएमएल निदेशक ओमप्रकाश बकोरिया के साथ बस सेवा मार्ग क्रमांक एच 11 हड़पसर से संकेतविहार  बस सेवा के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में नागरिकों को बस सेवा से चलते हुए हो रही दिक्कतें व आ रही परेशानियों से अवगत कराया। उन्हें परेशानी से रू-ब-रू कराने के बाद उन्होंने बस सेवा नए शेड्यूल के अनुसार शुरू करके मार्ग क्रमांक एच11 हड़पसर से संकेतविहार बस सेवा के फेरे बढ़ाकर फिर से 3 मेडी बस शुरू की। साथ ही मार्ग क्रमांक एच 3 हड़पसर से अजयवाडा न्यू रेलवे स्टेशन कालेपडल की बस सेवा के भी फेरे बढ़ाए गए हैं। इस अवसर पर मनसे पुणे स्टेशन शाखा अध्यक्ष अनिल परदेशी भी उपस्थित थे। 
अंत में उन्होंने कहा कि हम तब तक बैठे रहे जब तक फैसला नहीं हुआ। पीएमपीएमएल निदेशक ओमप्रकाश बकोरिया ने फैसला लिया और ठेकेदार से बस को कब्जे में लेने का आदेश दिया। यह मामला तब सामने आया जब नागरिकों ने मुझसे शिकायत की।  मैं पिछले 3 महीनों से पीएमपीएमएल प्रशासन के पास अनुवर्ती कर रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ