हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महिलाएं देश को आगे बढ़ाते हुए समाज को भी तरक्की की राह पर लाती हैं। महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए महिला सशक्तिकरण का संदेश सब तक पहुंचाकर महिला सशक्तिकरण का सपना पूरा करके महिलाओं को सशक्त करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। महिलाओं के सशक्त होने से पूरा समाज अपने आप सशक्त होता है। प्रतिष्ठान की ओर से महिलाओं के लिए विविध कोर्स की व्यवस्था की गई है। महिलाओं का भविष्य बेहतर हो सके इस हेतु प्रतिष्ठान काम करेगा। आधार प्रतिष्ठान का उद्देश्य महिलाओं को बेरोज़गारी से मुक्त क़रके स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना है। यह विचार आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे ने व्यक्त किए।
आधार प्रतिष्ठान की ओर से महिला सक्षमीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन व मास्टरकार्ड के सहयोग से महिलाओं के लिए व्यावसायिक शिविर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर उपस्थित व्याख्याता अविनाश टिकार को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
महेश ससाणे ने आगे कहा कि नौकरी करने के बजाय नौकरी निर्माता बनो, साथ ही आज के प्रतियोगिता के दौर में महिलाएं पुरुषों के बराबर न डरते हुए आधार प्रतिष्ठान के माध्यम से अनेक व्यावसायिक कोर्सेस के माध्यम से व्यवसाय प्रारंभ कर अपनी और समाज की प्रगति करनी चाहिए। यह अपील भी उन्होंने इस अवसर पर की।
आधार प्रतिष्ठान की उपाध्यक्ष व व्यावसायिक शिविर प्रशिक्षण की संयोजिका माया ससाणे ने प्रास्ताविक करते हुए कहा कि महिला सक्षमीकरण इस मुख्य उद्देश्य से व्यावसायिक शिविर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुई महिलाओं को व्यवसाय कौशल, विपणन, उद्योग पंजीकरण, वित्तीय और डिजिटल साक्षरता, बैंक कनेक्शन, व्यवसाय योजना आदि विषयों की संक्षिप्त रूप से उदाहरणों के साथ व्यवसाय को लेकर महिलाओं की कई शिकायतों और शंकाओं का समाधान किया गया।
शिविर का सूत्र-संचालन व आभार प्रदर्शन संगीता बोराटे ने किया।

0 टिप्पणियाँ