मांजरी, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
स्कूली बच्चों ने व्यसनों से होने वाले प्रभावों को स्वयं अपने चित्रों से चित्रित किया है। वे अपने जीवन में कभी भी शराब, तम्बाकू, गुटखा और सिगरेट जैसे व्यसनों के शिकार नहीं होंगे। यह विचार नेहरु युवा केंद्र संगठन पुणे युवा कार्यक्रम व क्रीड़ा मंत्रालय भारत सरकार के उपसंचालक यशवंत मानखेडकर ने व्यक्त किये।
अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से बालगंधर्व रंगमंदिर कलादालन में आयोजित की गई व्यसनमुक्ति जनजागृति संदेश चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन यशवंत मानखेडकर के शुभहाथों किया गया तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर, मुक्ता पुणतांबेकर, ह.भ.प. प्रशांत महाराज मोरे, प्रा. विजय नवले, अशोक मोहिते, डॉ. सीमा इंग्रोले, शिवराज घुले, उज्ज्वला टिलेकर, अमित घुले, अण्णा धारवाडकर, संदीप लोणकर, डॉ. दादा कोद्रे, विट्ठल भापकर के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से यहां उपस्थित थे।
इस प्रदर्शनी में हड़पसर उपनगर के 27 स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों और शिक्षकों के लगभग दो हजार चित्र प्रदर्शित किए गए। विभिन्न गुटों के विजेताओं को संस्था की ओर से सम्मानचिन्ह, प्रमाण पत्र व गुलाब के पौधे देकर सम्मानित किया गया। यह व्यसनमुक्ति जागरूकता संदेश चित्रप्रदर्शनी तीन दिनों तक सभी को देखने के लिए नि:शुल्क रखी गई थी। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए स्कूली बच्चों और अभिभावकों की विशेष भीड़ उमड़ी। यह जानकारी पहल के आयोजक अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने दी। व्यसनमुक्ति जनजागृति संदेश चित्र प्रदर्शनी का संयोजन अतुल रासकर, राहुल कुदले, विजय चव्हाण, सुदेश काशिद, ओजस बेल्हेकर आदि द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

0 टिप्पणियाँ