मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वाठार-पलसी के बीच स्थित रेलवे फाटक रखरखाव के लिये दो दिन बंद रहेगा

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क) 
पुणे-सातारा रेलमार्ग पर वाठार एवं पलसी स्टेशनों के बीच रेलवे किलोमीटर 122/8-9 पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 47 रखरखाव, मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार दिनांक 6 जनवरी सुबह 07.00 बजे से शनिवार 7 जनवरी को शाम 07.00 बजे तक सडक यातायात के लिये बंद रहेगा।
इस अवधि में वैकल्पिक तौर पर सड़क यातायात के लिए इस रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर वाठार-पिम्पोड़े-दहिगांव-देउर, वाठार-पिम्पोड़े-दहिगाव-देउर तथा वाठार-तलिये-बिचुकले-गुजरवाडी-पलसी  होते हुए तीन सड़क मार्ग उपलब्ध है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ