मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्मितसेवा फाउंडेशन व मिशन खेलो इंडिया नेशनल स्पोर्ट्स असोसिएशन द्वारा किया गया ‘राज्य तिरंगा चषक’ प्रतियोगिता का आयोजन

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
स्मितसेवा फाउंडेशन व मिशन खेलो इंडिया नैशनल स्पोर्ट्स असोसिएशन द्वारा ‘राज्य तिरंगा चषक’ प्रतियोगिता का आयोजन हड़पसर गांव के रासणे आली स्थित लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे हॉल में किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में स्मिता तुषार गायकवाड (उपाध्यक्ष- पुणे शहर भाजपा ओबीसी आघाडी, संस्थापिका-स्मितसेवा फाउंडेशन), आर. बी. चित्तोडिया महाराज (राष्ट्रीय   अध्यक्ष- अखिल भारतीय घुमंतू महासंघ), संजय शंकर जाधव (ग्राइंड मास्टर), भगतसिंह कल्याणी, शक्तिसिंह कल्याणी (मानवसेवा संघ) व भाग्यश्री फडतरे (अध्यक्षा नैशनल यूथ   गेम्स) उपस्थित थे।
विजयी प्रतियोगी इस प्रकार हैं-
सार्थक संजय बल्हाल, अमरजीत गणेश ठाकुर, सागर संजीत सरोज, पार्थ प्रमोद हिंगणे, गणेश अशोक कांबले, दुर्वा संजीव हिंगणे, नम्रता अग्रवाल, श्रावणी विजय वाघाले, मानसी नितिन जेतीथोर व शर्वरी विजय वाघोले (गोल्ड मेडल), वरद दिनेश चव्हाण, प्रशांत राजेंद्र ननवरे, गुरु विनोद रासगे, कृष्णा अंगद शेंडगे, प्रवीण राजेंद्र ननवरे, वरद प्रसाद घारमलकर, मयंक अंजलि कुलकर्णी, मेघना राजेंद्र ननवरे, आराध्य प्रकाश निद्रे, साक्षी अमरशक्ति सूर्यवंशी, खुशी संदीप पवार, गायत्री अंगद शेंडगे, कल्याणी अंगद शेंडगे (सिल्वर मेडल) और वैभव संदीप पवार (कांस्य)।
यह जानकारी मिशन खेलो इंडिया नेशनल स्पोर्ट्स असोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री गिरीश बागलकोटकर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ