पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
यात्रियों को सुविधाएं देने मे पुणे रेल मंडल सतत प्रयासरत है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक और कदम आगे बढ़ाते हुए सातारा रेलवे स्टेशन पर वर्तमान स्टेशन भवन के साथ ही नई स्टेशन बिल्डिंग का भी निर्माण किया गया है। नए स्टेशन भवन को सातारा जिले में स्थित ऐतिहासिक धरोहर गढ़ अजिंक्यतारा, क्षेत्र माहुली, राजवाडा एवं जलमंदिर से प्रेरणा लेकर बनाया गया है, जिसमें आकर्षक प्रवेशद्वार, नक्काशी किए गए खंभे, गोल गुंबज आदि शामिल हैं। इसके चलते नया स्टेशन भवन ऐतिहासिक किले की भांति दिखाई देता है। इसी के साथ परिसर में बगीचे का निर्माण भी किया गया है तथा स्टेशन परिसर को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। नई स्टेशन बिल्डिंग में यात्रियों को विभिन्न मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस नवनिर्मित स्टेशन भवन का उद्घाटन माननीय सांसद श्री श्रीनिवास पाटिल, छत्रपति श्री उदयनराजे भोसले के करकमलों से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुणे रेल मंडल की मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दु दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग, रेलवे अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ