मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मंजूर निधि पर रोक लगाने का काम कर रही है घटनाबाह्य राज्य सरकार : अजीत पवार

उंड्री, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
वर्तमान की यह महाराष्ट्र राज्य सरकार घटना बाह्य (अतिरिक्त संवैधानिक) व स्थगिति देनेवाली सरकार है। मंत्री मंडल का विस्तार हो नहीं रहा है। महिला प्रतिनिधि को मंत्री मंडल में स्थान न देते हुए उन्हें वंचित रखा गया है। मंजूर निधि पर रोक लगाने से नागरी समस्या हल नहीं हो रही है। क्या जनता के प्रश्न यह सरकार हल करेगी? इन शब्दों में महाराष्ट्र राज्य सरकार     पर विपक्ष के नेता अजीत पवार उंड्री में गरजे।
पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित गणेश उत्सव व गौरी गणपति झांकी प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण व भव्य कार्यकर्ता समारोह का आयोजन पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत जगताप व पुणे जिला नियोजन समिति सदस्य व पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष निवृत्ति (आण्णा) बांदल द्वारा किया गया था, तब अजीत पवार  बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां विधायक चेतन तुपे, विधायक निलेश लंके, पूर्व विधायक अशोक टेकवडे, जिला बैंक के अध्यक्ष  प्रा. दिगंबर दुर्गाड़े, रवींद्र मालवदकर, पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे, गणेश ढोरे, डॉ. शंतनु जगदाले, सुदामराव इंगले, लक्ष्मण बांदल, कलेश्वर घुले, संजय लोणकर, जीजाबा बांदल, वसंतराव कड, दत्ताबा बांदल, रामभाऊ कसबे, दीपक बांदल, आशीष बांदल के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  
आगे अजीत पवार ने कहा कि महत्वपूर्ण उत्सव मनाते हुए हमें सावधानी बरतनी चाहिए। सांस्कृतिक राजधानी के रूप में हमारे पुणे शहर की पहचान है। पुणे शहर का पूर्व परिसर पानी की    समस्यासह अन्य अनेक समस्याओं से जूझ रहा है।
दादा को मुख्यमंत्री के रूप में देखना है : निवृत्ति (आण्णा) बांदल
महाराष्ट्र राज्य का एक सक्षम नेतृत्व अजीत दादा हमारे राज्य के भावी मुख्यमंत्री हैं। दादा को कल के मुख्यमंत्री के रूप में देखना है तो हमारे बीच आपसी मतभेद भुलाकर पूरी लगन के साथ समाज के निचले स्तर तक पहुंचकर काम करना चाहिए। अजीत दादा उंड्री में पधारे हैं, जिसके कारण मेरी ताकत दोगुना अधिक बढ़ गई है। यह परिसर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का मजबूत गढ़ बनाने का विश्वास पुणे      जिला नियोजन समिति सदस्य व पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष निवृत्ति (आण्णा) बांदल ने व्यक्त किया। 
विधायक चेतन तुपे ने कहा कि दादा यह परिसर पानी की समस्या से जूझ रहा है। निवासी पानी समस्या से त्रस्त हुए हैं। परिसर के लिए 24/7 योजना को गति देना बहुत जरूरी है। टंकियों का निर्माण हो गया है, लेकिन पानी नहीं है। समस्या की ओर आप ध्यान दें।
पवार साहब के भरोसेमंद व्यक्तियों में से एक हैं निवृत्ति (आण्णा) बांदल : अजीत पवार
निवृत्ति (आण्णा) बांदल आम परिवार से कड़ी मेहनत करके प्रगति की उड़ान पानेवाली व्यक्ति हैं। पवार साहब के भरोसेमंद व्यक्तियों में से सबसे पहली पारी के एक व्यक्तित्व निवृत्ति (आण्णा) बांदल हैं। उंड्री परिसर में उनके द्वारा बहुत अच्छा काम जारी है। आज के इस कार्यक्रम का बहुत अच्छे तरीके से नियोजन निवृत्ति (आण्णा) बांदल द्वारा किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ