मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दशरथ जाधव अल्ट्रामैन प्रतियोगिता पूरा करनेवाले भारत के एकमात्र प्रतियोगी

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर के उद्यमी दशरथ जाधव ने फ्लोरिडा, अमेरिका में आयोजित अल्ट्रामैन प्रतियोगिता को 34 घंटे 51 मिनट में पूरा किया। जाधव 66 वर्ष की आयु में इस प्रतियोगिता को पूरा करने वाले भारत के एकमात्र प्रतियोगी हैं। अल्ट्रामैन प्रतियोगिता का स्वरूप 10 किमी तैरना,  423 किमी साइकिल, 84 किमी दौड़ना है। इस प्रतियोगिता को 36 घंटे के भीतर पूरा करना होता है। दशरथ जाधव ने यह प्रतियोगिता 34 घंटे 51 मिनट में पूरी की। इससे पहले जाधव 10 से ज्यादा बार आयरनमैन जीत चुके हैं। 
उन्होंने कई साइकिलिंग प्रतियोगिताएं भी पूरी की हैं। उन्होंने 25 से अधिक मैराथन प्रतियोगिताओं में सफलतापूर्वक भाग लिया है। 
हडपसर परिसर में फिटनेस आंदोलन स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। आज भी वह रोज सुबह 3 घंटे व्यायाम (कसरत) करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ