मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जयसिंगपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियां प्रभावित

पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे  मंडल के  मिरज-कोल्हापुर रेलमार्ग के जयसिंगपुर स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक को लेकर  इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग बदलना तथा अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंग, इस कारण  शनिवार  दिनांक 18 मार्च 2023 को गाड़ी संख्या 01543 मिरज-कोल्हापुर, 01542 कोल्हापुर-सातारा, 01547/01548 मिरज -कोल्हापुर-मिरज, 01549 सांगली-मिरज,  01550 कोल्हापुर-सांगली तथा 01513  मिरज-कोल्हापुर पैसेंजर रद्द रहेगी, जबकि पुणे से कोल्हापुर के लिए चलनेवाली गाड़ी संख्या 11425 पुणे-कोल्हापुर एक्सप्रेस की यात्रा मिरज में समाप्त होगी अर्थात यह गाड़ी मिरज -कोल्हापुर के बीच रद्द रहेगी।
रविवार दिनांक 19 मार्च 2023 को कोल्हापुर से पुणे के लिए चलनेवाली गाड़ी संख्या 11426 कोल्हापुर-पुणे एक्सप्रेस मिरज से पुणे के लिए रवाना की जाएगी अर्थात यह गाड़ी कोल्हापुर-मिरज के बीच रद्द रहेगी। यात्री कृपया नोट कर लें। 
    यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ