मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा साहित्यिक, लेखक सम्मानित

मुंबई, मार्च (महासंवाद)
महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार हिंदी साहित्य के क्षेत्र में बहुमूल्य कार्य और पर्याप्त योगदान देने वाले लेखकों और उत्कृष्ट रचना करने वाले लेखकों को प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक कार्य विभाग के तहत महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के तीन वर्षीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
बांद्रा के रंगशारदा नाट्य मंदिर में आयोजित पुरस्कार समारोह का समापन विधायक आशीष शेलार, विधायक राजहंस सिंह, अभिनेता आशुतोष राणा, मनोज जोशी सहित वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेखकों की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर तीन वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23 के विभिन्न साहित्यिक पुरस्कार वितरित किए गए। अखिल भारतीय सम्मान लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के तहत महाराष्ट्र भारती अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार डॉ. विकास दवे, चित्रा मुद्गल, डॉ. कन्हैया सिंह और डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी अखिल भारतीय हिंदी सेवा पुरस्कार डॉ. अनिल मिश्रा, आशुतोष राणा, सुधीर पराडकर को सम्मानित किया। पुरस्कार का स्वरूप एक लाख रुपये व सम्मान चिह्न है। इस अवसर पर पुरस्कार विजेताओं को राज्यस्तरीय लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित विभिन्न प्रकार के पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित  किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ