पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
विभिन्न पदों पर कार्यरत महिलाओं ने अत्यधिक तनावपूर्ण विद्युत क्षेत्र में देश में प्रतिष्ठा प्राप्त करने वाले महावितरण की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान दिया है। यह विचार महावितरण के मुख्य अभियंता श्री राजेन्द्र पवार ने व्यक्त किए।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महावितरण ने बुधवार (8 तारीख) को रास्तापेठ स्थित प्रशासनिक भवन के ‘प्रकाशदीप’ हॉल में पुणे मंडल की महिला इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया, तब मुख्य अभियंता श्री पवार बोल रहे थे। मुख्य अतिथि के रूप में अधीक्षक अभियंता प्रकाश राऊत व सतीश राजदीप, सहायक महाप्रबंधक ज्ञानदा निलेकर (मानव संसाधन), माधुरी राऊत (वित्त एवं लेखा) उपस्थित थे।
मुख्य अभियंता श्री राजेंद्र पवार ने कहा कि देश में पहली बार महावितरण ने महिलाओं को टेक्निकल स्टाफ के रूप में नियुक्त होने का मौका दिया। इस अवसर का लाभ उठाते हुए महिला कर्मचारियों द्वारा विद्युत सहायक, तकनीशियन आदि पदों के चयन को न्यायोचित ठहराया गया है। साथ ही अन्य संवर्गों की महिला अभियंताओं, अधिकारियों के साथ-साथ महिला कर्मचारी भी महावितरण के ग्राहक सेवा एवं प्रशासनिक कार्यों के विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वाह कर रही हैं।
इस अवसर पर महावितरण की महिला नाट्य कलाकारों ने ग्राहक सेवा की विभिन्न योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति पेश की, जिसका शानदार रिस्पॉन्स मिला। भावना विजय प्रसाद ने एकांकी नाटक ‘वर्हाड निघालं लंडनला’ भी प्रस्तुत किया। सुजीत वेताल और अनुष्का जोशी ने महिलाओं को आत्मरक्षा के बारे में बताया। रमेश मोकाशी और कावेरी अडसुले ने महिलाओं की वित्तीय योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन डॉ. संतोष पटनी व भक्ति जोशी ने किया। कार्यक्रम में उप मुख्य औद्योगिक संबंध अधिकारी श्री शिरीष काटकर सहित महिला अभियंता, अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

यह जानकारी महावितरण पुणे के जनसंपर्क अधिकारी श्री निशिकांत राऊत द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ