मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार आवश्यक : समीर आण्णा तुपे

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार आवश्यक है। विज्ञान के द्वारा ही हम समाज के लोगों का जीवनस्तर अधिक से अधिक खुशहाल बना सकते हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से  होनेवाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह विचार शिवसेना (ठाकरे गुट) पुणे शहर के उप शहर प्रमुख समीर आण्णा तुपे ने व्यक्त किए। 
राष्ट्रीय विज्ञान दिन के अवसर पर प्रथम पुणे एजूकेशन फाउंडेशन की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन समीर आण्णा  तुपे के शुभ हाथों से किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर  पर यहां प्रथम पुणे एजूकेशन फाउंडेशन और शिवसेना (ठाकरे गुट) के पदाधिकारीगण, सदस्य   व शिवसैनिक प्रमुख रूप से    उपस्थित थे। 
विज्ञान दिन के अवसर पर युवा छात्र मित्रों को संबोधित करते हुए समीर आण्णा तुपे ने  ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की स्मृति को याद कर विद्यार्थियों और मित्रों को मार्गदर्शन करते हुए आगे कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति  सजग बनाना है। विज्ञान से गलत धारणा और अंधविश्वास का विनाश होता है।
राष्ट्रीय विज्ञान दिन के अवसर पर प्रथम पुणे एजूकेशन फाउंडेशन की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें विज्ञान अनुरूप छात्र    मित्रों ने विभिन्न प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिसकी उपस्थितों ने बड़ी सरहाना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ