मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रामटेकडी परिसर में होनेवाले कम दबाव की जलापूर्ति में सुधार लाया जाए : खंडू चांदणे

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
रामटेकडी परिसर में होनेवाले कम दबाव की जलापूर्ति में सुधार लाने के लिए जलापूर्ति अभियंता सुभाष पावरा को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के हड़पसर उपविभाग प्रमुख खंडू चांदणे ने निवेदन दिया है। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए खंडू चांदणे ने बताया कि रामटेकड़ी परिसर में पिछले कई महीनों से जलापूर्ति कम दबाव में हो रही है। आदिनाथ सोसाइटी व अण्णा भाऊ साठे नगर के निवासियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कम दबाव से जलापूर्ति के चलते स्थानीय निवासी बहुत त्रस्त हो गए हैं। कम दबाव की जलापूर्ति में सुधार लाने के लिए मनपा प्रशासन द्वारा पहल करते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। साथ ही पुरानी पाइप लाइनें जर्जर हो चुकी हैं, नई लाइनें डाली जानी चाहिए। यह मांग मनसे की ओर से महानगर पालिका प्रशासन के पास की गई है। 
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से जल आपूर्ति अभियंता सुभाष पावरा को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विभाग प्रमुख अमोल शिरस के मार्गदर्शन में उपविभाग प्रमुख खंडू चांदणे ने निवेदन दिया है। यहां अमित मिरेकर, पप्पू घोलप, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना रामटेकडी प्रभाग अध्यक्ष दादा साठे, हड़पसर गांव प्रभाग अध्यक्ष सनी लांडगे और मनसेसैनिक   उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ