पुणे रेल मंडल पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक मंडल कार्यालय के सभागृह में आयोजित की गई। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में सभी शाखा अधिकारी तथा स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति सातारा, मिरज, कोल्हापुर और पुणे स्टेशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने कहा कि हमें अपने दैनिक कार्यों में सहज, सरल हिंदी का प्रयोग करना चाहिए तथा हिंदी में कार्य करना हमारा कर्तव्य है।
बैठक में उपस्थित उप समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर हिंदी पुस्तकालयों की स्थिति सुधारने के बारे में मांग रखी।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कार्यालयीन कामकाज में आसान हिंदी का प्रयोग बढ़ाने पर बल दिया.
बैठक का सूत्र-संचालन एवं धन्यवाद सचिव तथा राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ