मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रेलवे के लिए गर्व की बात : एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया

पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने आज वंदे भारत एक्सप्रेस को सोलापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) तक चलाया।
सुरेखा यादव, पहली महिला लोको पायलट ने, 13 मार्च 2023 को सोलापुर-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने वाली पहली महिला वंदे भारत एक्सप्रेस लोको पायलट बनकर मध्य रेल के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर सुरेखा यादव का स्वागत किया गया।
सुरेखा यादव ने नए युग की अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित वंदे भारत ट्रेन को चलाने का अवसर देने के लिए आभार वक्त किया। ट्रेन सही समय पर सोलापुर से चली और समय से 5 मिनट पहले सीएसएमटी पहुंच गई। 
ट्रेन चलाने हेतु सीखने की प्रक्रिया में सिग्नल का पालन करना, नए उपकरणों पर हाथ आजमाना, अन्य चालक दल के सदस्यों के साथ समन्वय, ट्रेन चलाने के लिए सभी मापदंडों का पालन करना शामिल है।
महाराष्ट्र के सातारा की रहने वाली, वह (सुरेखा यादव) 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनीं और उनकी उपलब्धियों के लिए, उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ