मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे से अजनी तथा हड़पसर से गुवाहाटी के लिए एकतरफा विशेष विशेष गाड़ी

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे से अजनी तथा हड़पसर से गुवाहाटी के लिए एकतरफा विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
1. विशेष गाड़ी सं. 01443 पुणे-अजनी एक्सप्रेस  रविवार  दिनांक 23 अप्रैल को पुणे से 22.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.50 बजे अजनी पहुचेंगी। रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, शेगांव, अकोला, बडनेरा तथा वर्धा स्टेशन पर रुकेगी।
इस गाड़ी में 07 सेकंड सीटिंग, 09 स्लीपर तथा दो एसी थ्री कोच होंगे। इस गाड़ी की बुकिंग 22 अप्रैल से शुरू होगी।
2. विशेष गाड़ी सं. 01447 हड़पसर- गुवाहाटी एक्सप्रेस सोमवार दिनांक 24 अप्रैल को हड़पसर से 04.00 बजे रवाना होकर  बुधवार को 07.00 बजे गुवाहाटी पहुचेंगी। रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर,  कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, पटना, न्यू बरौनी जं., बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कुचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, तथा न्यू बोंगाईगांव स्टेशनों पर रुकेगी।
इस गाड़ी में 21 स्लीपर तथा एक एसी थ्री कोच होंगे। इस गाड़ी की बुकिंग 23 अप्रैल से शुरू होगी।
उपरोक्त विशेष ट्रेनों के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया 
www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ