मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत ने पूल ए के अपने अंतिम मैच में थाईलैंड को 17-0 से हराया

     हॉकी में मौजूदा चैंपियन भारत ने कल ओमान के सलालाह में पुरूषों के जूनियर एशिया कप-2023 में अपने अंतिम पूल ए मैच में थाईलैंड को 17-शून्‍य के बड़े अन्‍तर से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पुरूषों की जूनियर एशिया कप-2023 के ग्रुप चरण में नाबाद रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। चार मैचों में दस अंकों के साथ भारत की टीम पूल ए तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। भारत अपने शुरूआती दो मैचों में चीनी ताईपे और जापान को हराया और पाकिस्‍तान को अपने आखिरी मैच में एक-एक के ड्रॉ पर रोका। आज पाकिस्‍तान और जापान के बीच मैच खेला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ