मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने नकली भारतीय करेंसी नोट जब्त करने से संबंधित 2021 के नौपाडा मामले में मुम्बई में छह स्थानों पर छापामारी की

    राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने नकली भारतीय करेंसी नोट जब्त करने से संबंधित 2021 के नौपाडा मामले में मुम्बई में छह स्थानों पर छापामारी की है। छापे के दौरान मिली सामग्री में तेज धार के हथियार, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज शामिल हैं। इससे नकली करेंसी मामले में डी कंपनी के साथ सीधे संबंध होने के अभिकरण के खुलासे की मजबूती से पुष्टि होती है। अभिकरण ने कहा है कि भारत ने नकली भारतीय करेंसी नोटों के प्रसार में प्रथम दृष्टया डी-कंपनी की भूमिका सिद्ध हुई है।
    यह मामला भारतीय करेंसी के दो-दो हजार रूपये के नोटों के जब्त किए जाने से संबंधित है। महाराष्ट्र के नौपाडा पुलिस स्टेशन में दायर इस मामले के दो आरोपी रियाज और नासिर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ