मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

लोकशाही चषक 2023 का खिताब हड़पसर पुलिस क्रिकेट टीम ने जीता


हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क) 
पुणे जिला शिक्षण मंडल के लॉ कॉलेज हड़पसर की ओर से आयोजित किए गए लोकशाही चषक 2023 के पहले संस्करण का खिताब पुलिस क्रिकेट टीम हड़पसर ने जीता। 
पुणे जिला शिक्षण मंडल के लॉ कॉलेज हड़पसर ने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर क्रिकेट टूर्नामेंट लोकशाही चषक 2023 के पहले संस्करण का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में लोकतंत्र के मुख्य चार स्तंभों को शामिल किया गया था। इस टूर्नामेंट में पुलिस क्रिकेट टीम हड़पसर, डॉक्टर क्रिकेट टीम हड़पसर, पत्रकार क्रिकेट टीम हड़पसर और लॉ कॉलेज स्टूडेंट टीम ने भाग लिया। उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले, हड़पसर पत्रकार संघ के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार प्रा. विलास जाधव, लॉ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रंजना पाटिल व अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के प्राचार्य नितिन घोरपडे के शुभ हाथों किया गया। इस पूरे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रंजना पाटिल के मार्गदर्शन में लोकतंत्र के प्रमुख स्तंभों को एक साथ लाने और आपस में अच्छा माहौल बनाने के उद्देश्य से किया गया था।
अंतिम मैच ‘हड़पसर पुलिस’ के खिलाफ ‘हड़पसर डॉक्टर’ दो टीमों के बीच हुआ। कांटे की टक्कर में हुए फाइनल मैच में हड़पसर पुलिस टीम ने हड़पसर डॉक्टर की टीम को शिखस्त देते हुए लोकशाही चषक का खिताब हासिल किया। साथ ही लोकशाही चषक 2023 के मैचों में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से डॉक्टर टीम के डॉ. विनोद कांबिरे, फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच पुलिस टीम के बालू भिसे, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज डॉ. विनोद कांबिरे, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पुलिस टीम के उमेश शेलार और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक पुलिस टीम के समीर पांडुले को पुरस्कृत किया गया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह पुणे पुलिस उपायुक्त विक्रांत देशमुख, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले और लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रंजना पाटिल के शुभ हाथों किया गया।
उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए लॉ कॉलेज टीम के कप्तान सुहास कानगुडे, अमित किन्ड्रे, डॉ. रविन्द्र इंगले, आशीष देवकर, केतन पवार, अमर पाटिल, मीरा बोराडे, छाया रहाणे, पायल जाधव, प्रमोद डोकनिया, उल्हास खामकर, वैभव भोर, लक्ष्मण बचाटे, आशुतोष कोलते, सुफीयान शेख, सार्थक जगताप, अक्षय पाठक, राज काटे, शुभम शितोले, रूषभ जगताप, उदय मिरकले, मनीषा ढवले, अभि शिंदे, कमलेश कांबले, हेमंत ढमढेरे, खंडू गायकवाड, पुलिस अधिकारी दिनेश शिंदे, डॉ. शंतनु जगदाले, पत्रकार अनिल मोरे ने अथक परिश्रम किया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ