मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पूरे ज्ञानवापी परिसर के एएसआई से सर्वे की याचिका मंजूर, 22 मई को होगी सुनवाई

वाराणसी, संपूर्ण ज्ञानवापी परिसर में एएसआई जांच करवाने की मांग वाली हिंदू पक्ष की याचिका को वाराणसी की कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि आज जिला अदालत वाराणसी में हमने मांग की कि पूरे परिसर की एएसआई जांच कराई जाए। हमने मांग की है कि तथाकथित मस्जिद के पश्चिमी दीवार की भी जांच हो। तथाकथित मस्जिद के गुंबद के नीचे हिंदू मंदिर का शिखर है उसकी भी जांच की जाए। याचिका सुनने के बाद जिला अदालत ने उन्हें (मुस्लिम पक्ष) 19 मई तक अपनी आपत्ति दाखिल करने का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 22 मई को निर्धारित की गई है।
ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील मोहम्मद तौहीद खान ने बताया कि कोर्ट ने हमें 19 मई तक आपत्ति दाखिल करने का समय दिया है। सारे परिसर की एएसआई की रिपोर्ट मांगना केस को विलंबित करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी चीजों के पुराने सबूत उपलब्ध हैं तो उसकी जांच की क्या आवश्यकता है?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ