दोनों संतश्रेष्ठों की पालकियों का हड़पसर में होगा 14 जून को आगमन : विधायक चेतन तुपे की पहल पर किया गया बैठक का आयोजन
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकी का आगमन आगामी 14 जून को हड़पसरनगरी में होगा। उसे मद्देनजर रखते हुए हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे की पहल पर संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकी समारोह के आगमन पर प्रशासन की ओर से की जानेवाली व्यवस्था के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन हड़पसरगांव स्थित साने गुरुजी भवन में किया गया था।
समीक्षा बैठक में विधायक चेतन तुपे ने पालकी समारोह के आगमन पर की जानेवाली तैयारी की संक्षिप्त रूप में जानकारी ली, साथ ही पालकी समारोह में किसी भी तरह से कोई दुविधा वारकरी संप्रदाय और भाविकों को न हो इस हेतु सावधानी बरतनी चाहिए, इस ओर सभी संबंधित प्रशासन के विभाग ध्यान दें और आवश्यक कदम उठाए जाएं ऐसे निर्देश जारी किए।
समीक्षा बैठक में आलंदी देवस्थान प्रमुख विश्वस्त योगेश देसाई, विश्वस्त एडवोकेट विकास ढगे पाटिल, जगद्गुरु तुकाराम महाराज पालखी समारोह प्रमुख ह.भ.प. भानुदास मोरे, संजय मोरे, अजीत मोरे, जोन पांच के पुलिस उपायुक्त विक्रांत देशमुख, सहायक पुलिस आयुक्त बजरंग देसाई, पुणे महानगरपालिका के उपायुक्त संदीप कदम, हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी प्रसाद काटकर, महावितरण की सहायक अभियंता अश्विनी पवार, पूर्व महापौर वैशाली सुनील बनकर, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, पूर्व नगरसेवक आनंद आलकुंटे, योगेश ससाणे, मारुति तुपे, फारूक ईनामदार, हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले, वानवडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शिवले, हड़पसर यातायात नियंत्रण के पुलिस निरीक्षक एस.डी. जाधव, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्नेहल काले, डॉ. दिनेश बेंडे, समाजसेविका पल्लवी प्रशांत सुरसे, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव अजीत घुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर तुपे, महासचिव आजिनाथ भोईटे, पुणे शहर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष किरण गाडेकर, शहीद भगतसिंह जीवनरक्षक फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.बच्चूसिंह टाक, शिवसेना (ठाकरे गुट) हड़पसर उपविभागप्रमुख नितिन गावडे, विभाग प्रमुख प्रशांत पोमण, नाना जंगले, नितिन आरु, योगेश गोंधले, अवि राक्षे पाटिल के साथ मनपा प्रशासन, पुलिस प्रशासन, महावितरण के संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

आलंदी देवस्थान प्रमुख विश्वस्त योगेश देसाई व विश्वस्त एडवोकेट विकास ढगे पाटिल ने कहा कि प्रत्येक भक्तों को ‘मैं भी वारकरी हूं’ की भावना अपने मन में रखनी चाहिए। विधायक चेतन तुपे की पहल से संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकी समारोह के आगमन पर समीक्षा बैठक का आयोजन करके एक आदर्श निर्माण किया है। पालकी समारोह सुलभ होने के लिए समीक्षा बैठक अहम भूमिका निभाएगी। प्रशासन पर ज्यादा तनाव न आए, इस हेतु पालकी समारोह में हमारे स्वंयसेवक भी मदद के लिए रहेंगे। पालकी समारोह को हम एक दूसरे की मदद से सफल करेंगे।
जगद्गुरु तुकाराम महाराज पालखी समारोह प्रमुख ह.भ.प. भानुदास मोरे ने कहा कि पालखी समारोह में पधारे भक्तों को दर्शन मिल पाए इस हेतु हम कोशिश करेंगे। भक्तों को भी रथ नजदीक आने तक इंतजार करना चाहिए, जिसके कारण आसानी से आपको दर्शन मिल सकेंगे। भैरोबानाला से लेकर हड़पसर तक रास्ते के किनारे वारकरियों के लिए मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जानी चाहिए।
जोन पांच के पुलिस उपायुक्त विक्रांत देशमुख ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से नागरिकों की मदद के लिए मदद केन्द्र की व्यवस्था की जाएगी। उस दिन सभी दारू बिक्री बंद रखी जाएगी। खाद्य पदार्थ बिक्री करनेवाले स्टॉल पर खाद्य पदार्थ की जांच करना, हॉकर्स, थैलेवाले व अन्य ऐसी बातें जिसके कारण पालकी समारोह के आगमन में किसी तरह की दिक्कतें ना आए इस हेतु मनपा प्रशासन को उचित कार्यवाही करनी चाहिए। प्रशासन के सभी संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारीगणों के संपर्क नंबर की सूची तैयार कर उसे आपस में शेयर किया जाए, जिसके चलते पालकी समारोह के आगमन की तैयारी का हम सभी को एक दूसरे को जानकारी अदान प्रदान करने में आसानी होगी।

हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी प्रसाद काटकर ने कहा कि हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 859 कर्मचारीगण पालकी समारोह में सेवा देने के लिए तैयार हैं। सीसीटीवी कैमरा लगाना, 250 मोबाइल टॉयलेट, 25 घंटा गाड़ी, 27 निर्माल्य कलश की व्यवस्था की गई है। रोड पर हुए गड्ढे भरना, पेड़ों की शाखा को तोड़ने पर काम जारी है।
महावितरण की सहायक अभियंता अश्विनी पवार ने बताया कि पालकी समारोह में बिजली आपूर्ति की उचित रूप से व्यवस्था की जाएगी। खुली डीपी एवं वायरिंग की मेंटनेंस की जाएगी।
हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले ने बताया कि संत ज्ञानेश्वर महाराज व संत तुकाराम महाराज की पालकियों के आगमन में करीब डेढ़ घंटे का अंतर रहता है, इसलिए दोनों पालकियों का विश्रामस्थल एक ही रखा जाए। संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकी का विश्रामस्थल गाड़ीतल के पीएमपीएमएल के बस स्टैंड पर किया जाए तो भाविकों को दर्शन लेने के लिए आसानी होगी। साथ ही पालकी समारोह में पिछले साल 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, इस साल अधिक लगाए जाएं, जिसके कारण कानून एवं व्यवस्था बरकरार रखने में मदद होगी।
शहीद भगतसिंह जीवनरक्षक फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.बच्चूसिंह टाक ने कहा कि हड़पसर व वैदुवाडी से गुजरनेवाली नहर पूरी तरह से खुली है, कहीं जाली है तो कहीं पर नहीं है। नहर का उपयोग वारकरी एवं भक्तजन नहाने व कपड़े धोने के लिए करते हैं। उनकी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुणे महानगरपालिका प्रशासन की ओर से नहर पर जीवरक्षकों को तैनात किया जाए।
इस अवसर पर पूर्व महापौर वैशाली सुनील बनकर, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे, मारुति तुपे, फारूक ईनामदार, पत्रकार अनिल मोरे, दिगंबर माने, समाजसेविका पल्लवी प्रशांत सुरसे, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव अजीत घुले, नितिन आरु, योगेश गोंधले आदि ने पालकी समारोह को उचित रूप से सम्पन्न करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
समीक्षा बैठक का सूत्र-संचालन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले व आभार प्रदर्शन कार्याध्यक्ष अमर तुपे ने किया।

0 टिप्पणियाँ