प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 71 हजार नवनियुक्त युवाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपे। ये नियुक्ति पत्र देशभर में 45 जगहों पर लगे रोजगार मेलों में दिए गए। इस अवसर पर नव-नियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं के सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के रोजगार मेले युवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले नौ वर्ष में नियुक्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और साफ-सुथरा बनाने के लिए प्राथमिकता दी है।
रोजगार मेले में न केवल केन्द्र बल्कि राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के विभाग के लिए भर्तीयां की गई हैं। देशभर में चुने गए नव-नियुक्त कर्मचारी ग्रामीण डाक सेवक, वाणिज्यिक सह-टिकट लिपिक, कनिष्ठ लिपिक और टाइपिस्ट, कनिष्ठ लेखा लिपिक, सहायक अनुभाग अधिकारी, कर-सहायक, निरीक्षक, नर्सिंग अधिकारी, प्रधानाचार्य, सहायक आचार्य सहित बहुत से पदों पर काम करेंगे। यह रोजगार मेले, रोजगार सृजन की प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता की दिशा में अगला कदम है। आशा व्यक्त की गई है कि इस तरह के रोजगार मेले आगे और रोजगार के सृजन तथा युवाओं को सार्थक अवसर प्रदान करने के लिए उत्प्रेरक का काम करेंगे, ताकि उनका सशक्तिकरण हो सके और राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी हो सके। नव-नियुक्त कर्मचारियों को कर्मयोगी प्रारम्भ ऑनलाइन पाठ्यक्रम के जरिए स्वयं को प्रशिक्षित करने का भी अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम को विभिन्न सरकारी विभागों में नव-नियुक्त कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया है।
गुवाहाटी में केन्द्रीय पत्तन, जहाजरानी, जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल ने रोजगार मेले में नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसे कई बडे पहल किए हैं, जिनके कारण भारत विश्व में प्रभावशाली राष्ट्र बन गया है। श्री सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल के कारण पूर्वोत्तर के राज्य अब विकास के केन्द्र में हैं।

0 टिप्पणियाँ