मुंबई, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
रेलवे "श्री रामेश्वरम-तिरुपति: दक्षिण यात्रा" के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाएगा जिसका विवरण नीचे दिया गया है :
आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जा रही भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन मंगलवार दिनांक 23.05.2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलकर सर्कुलर रूट से चलकर दिनांक 02.06.2023 को वापस सीएसएमटी पहुंचेगी।
मार्ग : छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, कर्जत, लोनावला, पुणे, दौंड, कुर्दुवाड़ी, सोलापुर, कालाबुरगी (बोर्डिंग स्टेशन); मैसूर, बैंगलोर, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, रामेश्वरम, मदुरै, तिरुपति (यात्रा कार्यक्रम) और कलाबुर्गी, सोलापुर, कुर्दुवाड़ी, दौंड, पुणे, लोनावला, कर्जत, कल्याण, ठाणे से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (डी-बोर्डिंग स्टेशन) के रास्ते वापस।
संरचना : एक एसी-2 टीयर, तीन एसी-3 टीयर, 7 स्लीपर क्लास, पेंट्री कार और 2 जेनरेटर कोच।
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए "एक भारत श्रेष्ठ भारत" और "देखो अपना देश" के तहत भारत सरकार की पहल के अनुरूप है। यह आईआरसीटीसी पर्यटक ट्रेन एक सर्व-समावेशी टूर पैकेज होगी और आईआरसीटीसी मेहमानों को एक सुरक्षित और यादगार अनुभव प्रदान करने का प्रयास करेगी।
अधिक जानकारी के लिए कृपया www.irctctourism.com पर जाएं।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ