हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिवसेना (ठाकरे गुट) की ओर से हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर से मिलकर हड़पसर परिसर में मानसून से पहले धाराएं-नालों और बरसाती नालों की साफ-सफाई करना, साथ ही मूलभूत समस्याएं जिसके कारण नागरिक जूझ रहे हैं, उन्हें राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। यह मांग सहायक आयुक्त से शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई है।
पुणे महानगरपालिका ने बरसात से पहले धाराएं-नालों और बरसाती नालों की सफाई के लिए 30 करोड़ का बजट दिया गया है, लेकिन हड़पसर क्षेत्र में नालों व बरसाती नालों की सफाई का कार्य कहीं नजर नहीं आ रहा है। इतना बजट होकर भी यंत्रणा नालों और बरसाती नालों की सफाई काम करने के लिए इतनी बेफिक्र क्यों है? यह सवाल शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल द्वारा किया गया है।
प्रभाग क्रमांक 23 की विविध मूलभूत समस्याओं के बारे में निवदेन पत्र देने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए समीक्षा की जाएगी। विभिन्न विभागों के अभियंता और अधिकारियों के साथ समस्याएं जल्द से जल्द हल करने के लिए सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर यहां शिवसेना (ठाकरे गुट) पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, उपविभाग प्रमुख महेंद्र तात्या बनकर, संतोष होडे, प्रवक्ता विद्या होडे आदि के साथ शिवसैनिक उपस्थित थे।
मानसून से पहले नालों की सफाई, सातववाडी-गोंधलेनगर परिसर के अंतर्गत रास्ते मरम्मत, हड़पसर से ससाणेनगर सड़क डामरीकरण, लोहिया गार्डन के नजदीक के नाले के रास्ते पर बंद स्ट्रीट बिजली सुचारु करना, अण्णासाहेब मगर आरोग्य केंद्र में सुसज्जित प्रसव के लिए ऑपरेशन थियेटर उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य केंद्र में दवा आपूर्ति में अनियमितता के संबंध में संक्षिप्त रूप में चर्चा सहायक आयुक्त के साथ शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई। अगले दस दिनों में सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शिवसेना स्टाइल में आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

0 टिप्पणियाँ