मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मेरी लाइफ ऐप की शुरूआत की

केन्द्रीय पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस तक जलवायु परिवर्तन के लिए युवा कार्यों को उत्प्रेरित करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन"मेरी लाइफ" (माय लाइफ) की शुरूआत की है। यह ऐप लाइफ की अवरधारणा से प्रेरित है जिसकी परिकल्पना सीओपी 26 में प्रधानमंत्री ने की थीजिसमें नासमझ और व्यर्थ उपभोग के बजाय सचेत और सुविचारित उपयोग पर जोर दिया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001AJE4.jpg

    इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि यह ऐप पर्यावरण को बचाने में नागरिकोंविशेष रूप से युवाओं की शक्ति को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस ऐप के माध्यम से दैनिक जीवन में किए गए सरल कार्यों का जलवायु पर बड़ा प्रभाव हो सकता है। मंत्री ने आशा व्यक्त की कि पोर्टल और ऐप मिलकर लाइफ के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन चलाएंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020X3C.jpg

    मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) की शुरूआत प्रधानमंत्री ने 20 अक्टूबर 2022 को केवडियागुजरात में की थी और सरल कार्यों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन लाने पर ध्‍यान केन्द्रित किया गया। पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, मिशन लाइफ़ के राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय और कार्यान्वयन के लिए केन्द्रीय नोडल मंत्रालय है। उनके कार्यान्वयन के लिएमंत्रालय ने केन्द्रीय मंत्रालयोंराज्य सरकारोंसंस्थानों और निजी संगठनों को अपने कार्यों को लाइफ़ के साथ जोड़ने और व्यक्तियों द्वारा किए जा सकने वाले स्थायी कार्यों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए संगठित किया है। लाइफ के बारे में अखिल भारतीय स्तर पर समर्थन और जागरूकता बढा़ने के लिएवर्तमान में एक महीने का जन अभियान चल रहा है और 5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक शानदार समारोह के साथ समाप्त होगा।
    मंत्रालय ने एक सुव्यवस्थित रिपोर्टिंग प्रारूप तैयार करने के लिए लाइफ के लिए दो समर्पित पोर्टल विकसित किए हैंताकि लाइफ पर हो रही प्रगति पर नजर रख सके। मिशन लाइफ पोर्टल (missionlife-moefcc.nic.in) तक खुली पहुंच है और इसे 100+ क्रिएटिववीडियो और ज्ञान सामग्री को डाउनलोड कर इस्तेमाल किया जा सकता है जिसे मंत्रालय ने लाइफ के लिए विकसित किया है। मेरी लाइफ पोर्टल (merilife.org) को मंत्रालयों और संस्थानों के लिए इवेंट रिपोर्ट अपलोड करने और जन संघटन अभियान की प्रगति की जानकारी लेने के लिए विकसित किया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004W25Q.jpg

    भारत भर में 10 दिन मेंलाइफ-संबंधित 1,00,000 से अधिक कार्यक्रम हुए हैंजिसमें 1.7 मिलियन से अधिक लोग पृथ्वी के अनुकूल कार्य करने के लिए जुटे। इनमें स्वच्छता अभियानसाइकिल रैलीवृक्षारोपण अभियानलाइफ मैराथनप्लास्टिक संग्रह अभियानखाद बनाने की कार्यशालाएँ और लाइफ शपथ लेना शामिल हैं। अनेक स्कूल और कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं जैसे नुक्कड़ नाटकनिबंधपेंटिंग और युवा संसदों का भी आयोजन कर रहे हैं।
    मेरी लाइफ ऐप का शुभारंभ पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव सुश्री लीना नंदनवन महानिदेशक और विशेष सचिव श्री सी.पी. गोयल और जेनयू प्रमुखयुवा विकास धुवारखा श्रीराम की उपस्थिति और यूनिसेफ इंडिया की भागीदारी में किया गया।
    मेरी लाइफ ऐप मिशन लाइफ पर की जा रही प्रगति पर नजर रखने के लिए एक सुव्यवस्थित  तरीका तैयार करने में मदद करेगा। सफल साइन-अप परउपयोगकर्ताओं को निम्नलिखित 5 विषयों अर्थात् ऊर्जा बचाओपानी बचाओप्लास्टिक के एकल उपयोग को कम करोदीर्घकालिक खाद्य प्रणाली को अपनाओ और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के तहत लाइफ संबंधित कार्यों की एक श्रृंखला में भाग लेने के लिए निर्देशित किया जाएगा। गेमिफाइड अनुभव के माध्यम सेऐप लोगों को 5 चुनौतियों-5 लाइफ कार्यों को करने के लिए 5 जून की तरफ ले जाता है। ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ