मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे में पांचवें रोजगार मेले में रेलवे के नवनियुक्त कर्मियों को दिए गए नियुक्ति पत्र

पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क) 
रोजगार मेले के पांचवें चरण में मंगलवार, 16 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 71,206 युवा कर्मियों को देश भर में विभिन्न शहरों में आयोजित रोजगार मेले में ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसी के तहत भारत सरकार के केंद्रीय सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नारायण राणे के करकमलों द्वारा सिंबायोसिस ऑडिटोरियम कैंपस विमाननगर, पुणे में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पुणे रेल मंडल के 11 नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इन नवनियुक्त कर्मचारियों का चयन रेलवे भर्ती बोर्ड तथा रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के माध्यम से उचित प्रक्रिया के तहत किया गया है। 
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू  दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह तथा मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्रप्रसाद सिंह ने कर्मचारियों को रेल विभाग में सेवा आरंभ करने पर उनका अभिनंदन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ