मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ अप्रैल-मई में विशेष अभियान

पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल अपने यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और उचित खानपान सेवाएं प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे के मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार के नेतृत्व में टिकट चेकिंग, खानपान निरीक्षक द्वारा रेल सुरक्षा बल के सहयोग से 1 अप्रैल 2023 से 14 मई तक पुणे स्टेशन पर चलाए गए निरंतर अभियान के दौरान 74 अनधिकृत वेंडरों को आगे की कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल को सौंप दिया गया तथा अनधिकृत पानी की 2748 बोतलें जब्त की हैं। ये सभी अनधिकृत वेंडर्स, पुणे स्टेशन पर अनधिकृत रूप से खानपान सामग्री तथा अनधिकृत पानी की बोतलें बेचते पाए गए। रेलवे कोर्ट द्वारा अनधिकृत वेंडरों के ऊपर कुल 49,800/- रुपयों  का जुर्माना लगाया गया है।
वाणिज्य विभाग द्वारा नियमित रूप से अनधिकृत वेंडर्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। 
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे रेलवे द्वारा अधिकृत किए गए खान पान स्टालों तथा वेंडरों से ही वस्तुएं खरीदें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ