मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गंगातारा वृद्धाश्रम में निराधारों की सेवा करने का लिया संकल्प : नीता भोसले

वडकीगांव, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
वडकीगांव के मनोरम वातावरण में निर्माण किया गया गंगातारा वृद्धाश्रम बुजुर्गों का मायका बन गया है। वृद्धाश्रम ही नहीं होने चाहिए, लेकिन जिनका कोई सहारा नहीं है, ऐसे निराधारों की सेवा करने का संकल्प लिया है। यह भावना गंगातारा वृद्धाश्रम की संस्थापिका अध्यक्षा नीता भोसले ने व्यक्त की। 
मानवतावादी समाजसेवा संघटना की ओर से गंगातारा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के लिए मीठा खाना और गप शप कार्यक्रम का आयोजन संघटना के सचिव अशोक जाधव की पहल पर किया गया था, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां कोषाध्यक्ष सईद शेख, मेहमूदशा भंडारी, दत्तात्रय मुलिक, कांतिलाल पवार, बालासाहब बारवकर, शिवाजी जाधव व राजकीन शेख आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। राजकीन अजीम शेख ने अपनी सास की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया।
मानवतावादी समाजसेवा संघटना के सचिव अशोक जाधव ने कहा कि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के जीवन में अनोखा आनंद मिल पाए, इस हेतु उनके साथ गीत गाकर, गपशप कर, उनकी खुशी में शरीक होकर स्वादिष्ट भोजन देकर उनके जीवन को खुशहाल बनाने का प्रयास किया गया है। वृद्धाश्रम में आनेवालों का दर्द और कथा बड़ी कहानी है। वो समझकर ली जाए तो सुख भी है और उदासी भी है।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक व सूत्र संचालन संघटना के कार्यकारी सदस्य मेहमूदशा भंडारी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ