मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्पेक्ट्रम के आवंटन' पर ट्राई के सुझाव पत्र पर टिप्पणियां/प्रति-टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढाई गई

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 06 अप्रैल, 2023 को 'अंतरिक्ष आधारित संचार सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम के आवंटन' पर एक सुझाव पत्र जारी किया था जिसके लिए हितधारकों से उठाए गए मुद्दों पर लिखित टिप्पणी प्राप्त करने के लिए 04 मई, 2023 और प्रति टिप्पणियों को प्राप्त करने के लिए 18 मई, 2023 की समय सीमा रखी गई थी।
    टिप्पणियों को पेश करने के लिए समय बढ़ाने के लिए हितधारकों और उद्योग संघों के आग्रह को ध्यान में रखते हुए, लिखित टिप्पणियों और प्रति टिप्पणियों को पेश करने की अंतिम तिथि क्रमशः 18 मई, 2023 और 01 जून, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद समय सीमा बढ़ाने के किसी और आग्रह पर विचार नहीं किया जाएगा।
    टिप्पणियां/प्रति-टिप्पणियां श्री अखिलेश कुमार त्रिवेदी, सलाहकार (नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और लाइसेंसिंग), ट्राई को advmn@trai.gov.in भेजी जा सकती हैं, अन्य किसी भी स्पष्टीकरण/सूचना के लिए इस टेलीफोन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। +91-11-23210481.'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ