पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल अपने यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और उचित खानपान सेवाएं प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे के मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजयकुमार के नेतृत्व में टिकट चेकिंग, खानपान निरीक्षक स्टाफ तथा रेल सुरक्षा बल की टीम द्वारा मंगलवार दिनांक 9 मई 2023 को पुणे स्टेशन पर 14 अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई की गई तथा अनाधिकृत पानी की 60 बोटल को जब्त किया गया। ये सभी अनधिकृत वेंडर्स गाड़ियों एवं प्लेटफार्म पर अनधिकृत रूप से खान पान सामग्री जैसे भेल, पेरू, पैक्ड खाना, खनिज जल आदि बेच रहे थे तथा यात्रियों से खाने का आर्डर ले रहे थे। अनधिकृत वेंडरों को आगे की कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल को सौंप दिया गया।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे रेलवे द्वारा अधिकृत किए गए खान पान स्टालों तथा वेंडरों से ही वस्तुएं खरीदें।

0 टिप्पणियाँ