मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कक्षा दसवीं की पूरक परीक्षा के लिए 16 जून तक आवेदन करने की अपील

मुंबई, जून (महासंवाद)
जुलाई-अगस्त 2023 में होने वाली माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा (दसवीं कक्षा) की पूरक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 16 जून 2023 तक है। यह जानकारी महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल, पुणे की सचिव अनुराधा ओक ने एक विज्ञप्ति द्वारा दी है।
10वीं की परीक्षा का परिणाम इसी महीने घोषित किया गया है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जुलाई-अगस्त 2023 में पूरक परीक्षा आयोजित करेगा।  परीक्षा के लिए पुनर्परीक्षार्थी इससे पहले नाम पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त निजी विद्यार्थी एवं श्रेणी सुधार योजना के अंतर्गत व छिटपुट विषय, आईटीआई विषय लेकर प्रवीष्ट होने वाले विद्यार्थियों के आवेदन पत्र (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा, Transfer of Credit लेने वाले विद्यार्थी) ऑनलाइन पद्धति से लिए जाएंगे, जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उन्हें वेबसाइट http://www.mahasscboard.in पर 10वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन नियमित शुल्क के साथ 16 जून 2023 तक और विलंब शुल्क के साथ 21 जून 2023 तक जमा किया जा सकता है। बोर्ड ने यह भी सूचित किया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ