हॉकी में, भारत ने नीदरलैंड्स के आइंडहोवन में अपने अंतिम एफआईएच प्रो लीग 2022-23 मैच में अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया। भारत के आकाशदीप सिंह और सुखजीत सिंह ने एक-एक गोल किया जबकि अर्जेंटीना के लिए लुकास टोस्कानी ने एकमात्र गोल किया। इस जीत के साथ, भारत ने 16 मैचों में 30 अंकों के साथ एफ आई एच प्रो लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अर्जेंटीना 14 मैचों में 13 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है। भारत अब एफ़आईएच प्रो लीग 2022-23 में दूसरे स्थान पर मौजूद ग्रेट ब्रिटेन पर चार अंकों की बढ़त बनाए हुए है, लेकिन यूरोपीय टीम को अभी चार मैच खेलने बाकी हैं।

0 टिप्पणियाँ