मुंबई, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल ने प्रत्येक मंडल, वर्कशॉप और शेड को स्क्रैप सामग्री से मुक्त करने के लिए जीरो स्क्रैप मिशन को प्राप्त करने के लिए अपने अथक प्रयास जारी रखे हैं।
मई 2023 में स्क्रैप बिक्री 22.69 करोड़ रुपये है और तदनुसार मई-2023 तक बिक्री रुपये 45.29 करोड़ है जो मई-2023 तक के आनुपातिक लक्ष्य से 13.23% अधिक है जो कि 40 करोड़ रुपये है। सालाना लक्ष्य 300 करोड़ रुपये है।
मध्य रेल के सभी 5 मंडलों अर्थात मुंबई (माटुंगा वर्कशॉप), पुणे, सोलापुर, भुसावल और नागपुर में विभिन्न स्थानों पर स्क्रैप की बिक्री की गई है। बेची जाने वाली स्क्रैप की प्रमुख वस्तुओं में ईएमयू कोच, आईसीएफ कोच, लोकोमोटिव, वैगन और अन्य स्क्रैप शामिल हैं।
जीरो स्क्रैप मिशन के एक भाग के रूप में मध्य रेल के सभी मंडलों, कारखानों, शेडों और विभिन्न डिपो पर स्क्रैप गतिविधि की बिक्री की जा रही है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ