मुंबई, जून (हड़पसरर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल मुख्यालय राजभाषा विभाग द्वारा दिनांक 06.06.2023 से 08.06.2023 तक क्षेत्रीय रेल हिंदी नाट्योत्सव-2023 का आयोजन किया गया । इस नाट्योत्सव में मध्य रेल मुख्यालय की सांस्कृतिक अकादमी द्वारा ‘दरिया के उस पार’,मुंबई मंडल की सांस्कृतिक अकादमी द्वारा ‘एक, दो, ढाई’, नागपुर मंडल द्वारा ‘वेटिंग रूम’, सोलापुर मंडल द्वारा ‘वो कौन थी’, पुणे मंडल द्वारा ‘सिकंदर और कौआ’,परेल कारखाने द्वारा ‘कारगिल’, माटुंगा कारखाने द्वारा ‘चफी’ तथा क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ‘गेट वेल सून’ नामक नाटक प्रस्तुत किए गए।
इस नाट्योत्सव के दौरान दिनांक 06.06.2023 को नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में नाट्योत्सव के निर्णायकों यथा श्री हरबंस सिंह बिष्ट, सुश्री रेखा चौधरी तथा श्री नंदकुमार शंकर सावंत द्वारा सभी कलाकारों को अलग-अलग विधाओं का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
दिनांक 08.06.2023 को नाट्योत्सव के समापन के अवसर पर प्रारंभ में उप महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री विपिन द्वारा महाप्रबंधक श्री नरेश लालवानी, अपर महाप्रबंधक श्री आलोक सिंह, मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती शोभना लालवानी, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी श्रीमती रेणू शर्मा केसाथ-साथ उपस्थित अन्य सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की सदस्यों का स्वागत करते हुए सर्वश्रेष्ठ नाटक के एकअंश का उल्लेख करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट में ‘सिकंदर और कौआ’को निर्णायकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ नाटक घोषित किए जाने तथा इस नाटक का आज पुनर्मंचन किए जाने की घोषणा की।

इसके पश्चात मुख्य राजभाषा अधिकारी श्रीमती रेणू शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार क्षेत्रीय रेल स्तर पर इस नाट्योत्सव का आयोजन किया गया है । उन्होंने कहा कि इस नाट्योत्सव में शामिल नाटकों की बेहतरीन प्रस्तुतियों को देखकर हम निश्चित रूप से यह कह सकते हैं कि आप सब हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित हैं । उन्होंने कहा कि मध्य रेल पर राजभाषा की उत्तरोत्तर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए राजभाषा विभाग की ओर से कई अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं ।
तत्पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक श्री नरेश लालवानी ने सभी नाटक टीमों के कलाकारों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि हमारी रेल की नाटक टीमें पिछले कई वर्षों से अखिल रेल स्तर पर प्रथम पुरस्कार के साथ-साथ कई पुरस्कार जीतती आई हैं । उन्होंने कहा कि इस नाट्योत्सव में भी अलग-अलग मंडलों तथा कारखानों की टीमों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई है । उन्होंने कहा कि इस नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम भी अखिल रेल स्तर पर निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करेगी।
पुणे मंडल द्वारा मंचित नाटक ‘ सिकंदर और कौआ’ को सर्वश्रेष्ठ प्रथम नाटक, मध्य रेल मुखयालय द्वारा मंचित नाटक ‘दरिया के उस पार’ को सर्वश्रेष्ठ द्वितीय नाटक, माटुंगा कारखाने द्वारा मंचित नाटक ‘चफी’ को सर्वश्रेष्ठ तृतीय नाटक कस पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ विशिष्ट अभिनय का पुरस्कार मुंबई मंडल के संतोष वेरुलकर को प्रदान किया गया। तत्पश्चात सर्वश्रेष्ठ नाटक का ‘सिकंदर और कौआ’ का पुनर्मंचन किया गया एवं पुरस्कार वितरण किया गया।
यह प्रेस विज्ञप्ति मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ