मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान रोवर को स्‍थापित करने वाला चंद्रयान-3 मिशन मध्‍य जुलाई तक अपना लक्ष्‍य पूरा कर लेगा : एस. सोमनाथ

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के अध्‍यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया है कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान रोवर को स्‍थापित करने वाला चंद्रयान-3 मिशन मध्‍य जुलाई तक अपना लक्ष्‍य पूरा कर लेगा। वे आज बैंगलुरू में अंतरिक्ष यान मिशन के बारे में आयोजित अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के दौरान अपने संबोधन में ये जानकारी दी। श्री सोमनाथ ने कहा कि ऑर्बिटर, लैंडर, रोवर और प्रोपलसन मॉड्यूल, का परिक्षण किया जा रहा है और उन्‍हें एलवीएम-3 प्रक्षेपण वाहन से संलग्‍न किया जायेगा। एलवीएम-3 रॉकेट इस महीने के अंत तक तैयार हो जायेगा और चंद्रयान-3 को रॉकेट के साथ संलग्‍न करने का कार्य जुलाई में शुरू हो जायेगा। जुलाई के अंत तक रॉकेट के प्रक्षेपण की योजना है। श्री सोमनाथ ने चन्‍द्रमा पर अंतरिक्ष यात्री को उतारे जाने के गगनयान मिशन के बारे में बताया कि अगस्‍त में इसके दो परीक्षण किये जायेंगे। अगले वर्ष के शुरू में मानव रहित मिशन चन्‍द्रमा पर भेजा जायेगा और 2024-25 में अंतरिक्ष यात्री भेजने का कार्यक्रम है। इस बारे में सभी जरूरी परीक्षण किये जा चुके हैं और आगे भी ये कार्यक्रम चलता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ