मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस का किया गया आयोजन

पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस 15 जून 2023 के उपलक्ष्य में पुणे रेल मंडल पर  इंटरनेशनल लेवल क्रॉसिंग संरक्षा जनजागरण दिवस का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक  श्रीमती इंदू रानी दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
मंडल सेफ्टी अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार एवं सहायक मंडल सेफ्टी अधिकारी श्री प्रशांत कुमार सिन्हा के प्रयासों से मंडल के पुणे- सातारा एवं पुणे-लोनावला सेक्शन में रेल फाटकों पर सड़क उपयोगकर्ताओं तथा इन लेवल क्रॉसिंग के आस-पास रहनेवाले गांवों की जनता को रेलवे फाटक सुरक्षित रूप से पार करने संबंधी नियमों के बारें में सेफ्टी अधिकारियों तथा सुपरवाइजरों द्वारा बारीकी से जानकारी दी गई। घोरपड़ी एवं पुणे- लोनावला के दरम्यान स्थित रेलवे फाटकों पर जाकर रोड उपयोग करनेवाले लोगों से संवाद कर सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे फाटक पार करते समय तथा फाटक बंद रहने पर जो सावधानियां बरतनी जरूरी हैं उन नियमों के बारें में जानकारी वाले पेम्पलेट बांटे गये। व्हॉटसअप द्वारा भी रोड उपयोगकर्ता के मोबाइल पर इस बारे में संदेश भेजे गए तथा जनजागृति की गई। स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली से संदेश प्रसारित कर लोगों को सावधानी बरतने का आह्वान किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस का सफल आयोजन मंडल सेफ्टी अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार एवं श्री सहायक मंडल सेफ्टी अधिकारी श्री प्रशांत कुमार सिन्हा एवं सेफ्टी विभाग के अन्य कर्मचारियों के सहयोग में संपन्न हुआ। इस कैम्पेन के दौरान रेल फाटक सड़क उपयोगकर्ताओं को 3000 संरक्षा पैम्पलेट का वितरण किया गया, पब्लिक को 4750 व्हॉटसअप संदेश भेजे गये, 2550 सड़क उपयोगकर्ताओं को परामर्श दिया गया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामदास भिसे द्वारा दी गई है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ