मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बारामती लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए काम पर लग जाओ : राहुल कुल

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
तालुका वार अपनी पार्टी की ताकत क्या है, आप यह जानते हैं। हम आनेवाले कुछ समय में बारामती लोकसभा चुनाव का सामना करने जा रहे हैं। इसके लिए हर कार्यकर्ता तैयार रहे, हर बूथ को दक्ष बनाएं और बारामती लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए काम पर लग जाओ। यह अपील भाजपा के बारामती लोकसभा प्रमुख और विधायक राहुल कुल ने की। 
बारामती लोकसभा चुनाव के प्रमुख पद पर विधायक राहुल कुल व पुरंदर विधानसभा चुनाव के प्रमुख पद पर बाबाराजे जाधवराव का चयन किया गया है। उस मौके पर पुणे जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायक राहुल कुल व बाबाराजे जाधवराव का    शेवालेवाडी में भारतीय जनता पार्टी पुणे जिला उपाध्यक्ष राहुल   शेवाले के हाथों सम्मान किया गया, तब उपस्थित   भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित     करते हुए विधायक  राहुल कुल बोल रहे थे। 
यहां गिरीश जगताप, सचिन लंबाते, निलेश जगताप, श्रीकांत ताम्हाणे, संजय निगडे, आनंद जगताप, राजेंद्र काले, अमित झेंडे, माऊली चौरे, संतोष हरपले   आदि के साथ भारतीय जनता  पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आगे राहुल कुल ने कहा कि वरिष्ठों से चर्चा करके जल्दी ही मतदार संघ के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया जाएगा। साथ ही आगे का नियोजन करने के लिए हर मंडल में बैठक का आयोजन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ