पुणे कैन्टोन्मेंट निर्वाचन क्षेत्र में किया गया महारोजगार मेले का आयोजन
पुणे, जून (विमाका)
उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदा पाटिल ने जिला कौशल विकास रोजगार और उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र और श्री स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान, पुणे के सहयोग से पुणे कैन्टोन्मेंट निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित महारोजगार मेले का दौरा किया। इस अवसर पर पालक मंत्री ने अपील की कि रोजगार के लिए नए क्षेत्र उपलब्ध हैं और युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
कार्यक्रम में विधायक सुनील कांबले, प्रदेश के पूर्व मंत्री दिलीप कांबले, महेश पुंडे मौजूद थे।
पालक मंत्री ने कहा कि सालों से यह धारणा है कि ग्रेजुएशन से कैरियर की शुरुआत होती है, लेकिन विभिन्न प्रकार के कौशल हासिल करने के लिए अल्पकालिक व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। युवा भी इससे अपना विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक प्रशिक्षण के बिना भी कई नए क्षेत्र उपलब्ध हैं।
श्री पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 288 विधानसभा क्षेत्रों में ‘शासन आपल्या दारी’ पहल लागू की जा रही है। एक ही छत के नीचे विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में कैरियर गाइडेंस कैंप और रोजगार मेले भी लग रहे हैं। उन्होंने अपील की कि जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर राज्य सरकार का लक्ष्य 75 हजार नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराना है। महाराष्ट्र सरकार ने विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रति वर्ष 30 लाख रुपये की छात्रवृत्ति की घोषणा की है। पांच साल में डेढ़ करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली में शिक्षा और आवास राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। सरकार ने एमपीएससी के लिए गरीब बच्चों की फीस शासन माफ करता है। पालक मंत्री ने युवाओं से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की भी अपील की।
इस मौके पर पालक मंत्री ने विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
महारोजगार मेले में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बधाई संदेश को पढ़कर सुनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व युवा मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ