मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वी नौसेना कमान में आउटरीच गतिविधियां का आयोजन

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Tree_Plantation_Drive_by_Naval_personnel_to_mark_World_Environment_Day__3_HAEI.jpeg
    विश्व पर्यावरण दिवस- 2023 के अवसर पर भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) ने 05 जून, 2023 को पहले से निर्धारित विभिन्न पहलों एवं गतिविधियों के भाग के रूप में, पूर्वी समुद्र तट के सभी तटीय राज्यों में समुद्र तट की सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया। इन कार्यक्रमों में नौसेना, डीएससी और रक्षा नागरिक कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों की बहुत बड़ी भागीदारी देखी गई।
    समुद्र तट सफाई अभियान का उद्देश्य सभी कर्मियों, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य नागरिकों को समुद्र तटों और समुद्री किनारों पर कचरा/अपशिष्ट का प्रबंधन और उसके कारण होने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में शिक्षित करना, साथ ही इसमें कमी लाने के उपायों से अवगत कराना था, मलबे और प्लास्टिक कचरे को अलग किया गया और इसका सुरक्षित निस्तारण किया गया।
    सभी नौसेना स्टेशनों में आयोजित किए गए वृक्षारोपण अभियान ने भारतीय नौसेना की पर्यावरण संरक्षण और गो ग्रीन अवधारणा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों, स्कूल परिसर में वृक्षारोपण करके इसमें शामिल हुए। भारत सरकार के मिशन लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (लाइफ) पहल को मजबूती प्रदान करने के लिए पूर्वी नौसेना कमान द्वारा आउटरीच गतिविधियों की शुरुआत ‘लाइफ’ शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई। इसके बाद रक्तदान शिविर, जागरूकता सेमिनार, साइकिल रैली, वृक्षारोपण अभियान, समुद्र तट की सफाई और अन्य पर्यावरण अनुकूल पहलों का आयोजन किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Tree_Plantation_Drive_by_students_to_mark_World_Environment_Day2G1B.jpeg

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ